शिक्षक दिवस पर होगा काव्य संध्या का आयोजन, तीन कवयित्रियों समेत पांच लोगों को किया जाएगा सम्मानित 

Spread the love

 रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में होगा कार्यक्रम

सोनभद्र। शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी, सोनभद्र के तत्वावधान में 5 सितंबर शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर काव्य संध्या का आयोजन किया गया है। इस मौके पर तीन कवयित्रियों समेत पांच लोगों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक / संयोजक प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने बताया कि 5 सितंबर को शाम 5 बजे शिक्षक दिवस के अवसर पर रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में काव्य संध्या का आयोजन किया गया है। इसमें तीन कवयित्रियों क्रमशः कौशल्या कुमारी चौहान, दिव्या राय व अनुपम वाणी, शिक्षक एवं कवि अरुण तिवारी के साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार राजेश कुमार पाठक को विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रमुख रूप से जिन कवियों को आमंत्रित किया गया है उसमें अशोक तिवारी एडवोकेट, राकेश शरण मिश्र एडवोकेट, दिवाकर द्विवेदी ‘मेघ’, सुधाकर पांडेय ‘स्वदेश प्रेम’, प्रभात सिंह चंदेल, सुशील मिश्रा, दयानंद दयालु, मदन चौबे एडवोकेट एवं धर्मेश चौहान एडवोकेट शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *