जरगो जलाशय के दो गेट छः इंच से खोलकर 553 क्यूसेक पानी की निकासी
अहरौरा, मिर्जापुर। पिछले 24 घंटे से बरसात न होने व बांध में पानी की आवक कम होने पर गुरुवार सुबह से अहरौरा बांध के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। बांध का गेट बंद किए जाने से जमालपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लोगों ने राहत की सांस ली है । वहीं जरगो जलाशय का दो गेट छः इंच खोलकर 553 क्यूसेक प्रति सेकेंड पानी निकाला जा रहा है।
अहरौरा बांध के जे ई ओमप्रकाश राय ने बताया की बांध के सभी गेट सुबह छः बजे बंद कर दिया गया है। बांध का जलस्तर शाम 4 बजे 356,05 पर स्थिर है जब की क्षमता 360 फीट है। जरगो जलाशय के जे ई अजीत पटेल ने बताया की जरगो बांध का जलस्तर 319 01 पर बना हुआ है बांध में आवक के अनुसार 2 गेट 6 इंच से खोलकर 553 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड निकाला जा रहा है। बांध की क्षमता 322 फीट है।
