अल्ट्राटेक का सीएसआर प्रयास : स्वस्थ पशुधन, सशक्त परिवार और आत्मनिर्भर ग्रामीण समुदाय की ओर एक सार्थक कदम
डाला, सोनभद्र। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, डाला सीमेंट वर्क्स के सीएसआर सतत् आजीविका कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम खटकर अम्मा टोला एवं कोटा में राजकीय पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 500 से अधिक पशुओं का टीकाकरण, उपचार एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इकाई प्रमुख संदीप हिवरेकर के दिशा-निर्देशन एवं मानव संसाधन प्रमुख डॉ. शशिकांत के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर सीएसआर प्रमुख निशा तिर्की ने कहा कि “स्वस्थ पशुधन ग्रामीण परिवारों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है। पशुओं का समय पर उपचार, टीकाकरण और उचित देखभाल न केवल पशुओं को स्वस्थ रखती है, बल्कि ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिरता को भी मजबूत करती है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण समुदाय को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का हमारा निरंतर प्रयास है।”
राजकीय पशुपालन विभाग के डॉ. अनुभव सिंह , डॉ० विकास द्वारा ग्रामीणों एवं पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण, बीमारी से बचाव एवं उचित देखभाल के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही पशुओं का निःशुल्क उपचार एवं दवा वितरण किया गया।कार्यक्रम में कोटा ग्राम पंचायत के प्रधान प्रहलाद चेरो उपस्थित थे जिन्होंने अल्ट्राटेक के इस प्रयास के लिए प्रशंसा की एवं भविष्य की इस प्रकार के आयोजन हेतु सहयोग करने की बात कही ।
कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं प्रभावी संचालन में सीएसआर अधिकारी रोहित श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण एवं सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पशुपालक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, डाला सीमेंट वर्क्स एवं राजकीय पशुपालन विभाग के इस जनहितकारी प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पशुधन विकास विभाग से अभिषेक , अजय यादव , विवेक , रंजीत एवं अन्य उपस्थित थे।
