पीपी एक्ट के मामलों के रेस्टोरेशन की मांग, एसडीएम को ज्ञापन

Spread the love

रेणुकूट, सोनभद्र। पिपरी के पीपी एक्ट से जुड़े निर्णित मामलों के रेस्टोरेशन की मांग को लेकर अजीत कुमार गुप्ता ने उप जिलाधिकारी दुद्धी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने वाद संख्या 1312/2024 एवं 1310/2024, जिनमें 19 अप्रैल 2024 को बेदखली एवं क्षतिपूर्ति संबंधी निर्णय पारित हुआ था, के रेस्टोरेशन का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी आधार पर पीपी एक्ट के तहत निर्णित अन्य मामलों पर भी नियमानुसार विचार किया जाए।

उन्होंने कहा कि पिपरी निवासी उच्च न्यायालय में लंबित जनहित याचिका संख्या 982/2026 से जुड़े मामलों के क्रियान्वयन को लेकर चिंतित हैं। ज्ञापन के माध्यम से सभी प्रभावित लोगों को अपना पक्ष रखने का अवसर देने तथा मामले को जिलाधिकारी सोनभद्र के संज्ञान में लेने का अनुरोध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *