एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2026–27: युवा मेधा के लिए ज्ञान और उत्कृष्टता का मंच

Spread the love

रायपुर क्षेत्रीय दौर 12 सितंबर, 2026 को आयोजित किया जाएगा

नवा रायपुर, / :इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्रों के लिए अपनी प्रतिभा और ज्ञान दिखाने का मौका है। एनटीपीसी ने इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2026–27की घोषणा की है। क्विज की शुरुआत 5 सितंबर को लखनऊ में होने वाले क्षेत्रीय दौर से होगी और इसका ग्रैंड फिनाले 8 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।इस साल क्विज का आयोजन देश के नौ शहरों में किया जाएगा। इनमें लखनऊ, पटना, रांची, रायपुर, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और नोएडा शामिल हैं।
क्विज में दो छात्रों की टीम हिस्सा लेगी। इस साल प्रतियोगिता का विषय ‘द वर्ल्ड ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट’ रखा गया है। इसका उद्देश्य छात्रों को सिर्फ अपने ज्ञान को परखने का मौका देना ही नहीं, बल्कि उनकी सोचने-समझने और सवालों का तार्किक जवाब देने की क्षमता को भी बढ़ावा देना है।
रायपुर के लिए क्षेत्रीय दौर 12 सितंबर, 2026 को, पं. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इस क्षेत्रीय दौर के लिए इच्छुक इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट स्टूडेंट अपना क्रेडेंशियल पहले ईमेल: wr2electronquiz@ntpc.co.in पर भेज सकते हैं। इसमें रोमांचक इनाम होंगे: जीतने वाली टीम को 60 हजार रुपये, रनर-अप को 40 हजार रुपये, और तीसरे नंबर पर आने वाली टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।इसके अलावा चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 8-8  हजार रुपये का कंसोलेशन प्राइज मिलेगा। क्षेत्रीय मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पहुंचेंगी। प्रत्येक क्षेत्र से शीर्ष दो टीमें तीन नेशनल सेमीफाइनल में हिस्सा लेंगी। इसके बाद प्रत्येक सेमीफाइनल से दो-दो टीमें राष्ट्रीय फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
राष्ट्रीय सेमीफाइनल 7 अक्टूबर और ग्रैंड फिनाले 8 अक्टूबर 2026 को एनटीपीसी के पावर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (PMI), नोएडा में आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर विजेता टीम को 1 लाख रुपये, उपविजेता को 60 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 40 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।इसके अलावा चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 16-16 हजार रुपये मिलेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल होने वाली अन्य 12 टीमों को भी 8-8 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
एनटीपीसी का इलेक्ट्रॉन क्विज़ पिछले दो दशक से ज्यादा समय से आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 2004 में हुई थी। इस पहल का उद्देश्य छात्रों में सीखने की रुचि और बौद्धिक क्षमता को बढ़ावा देना है। समय के साथ यह प्रतियोगिता बड़े स्तर पर आयोजित होने वाला एनटीपीसी का प्रमुख छात्र-केंद्रित कार्यक्रम बन गई है। एनटीपीसी भारत सरकार की महारत्न कंपनी है और देश की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनियों में शामिल है। कंपनी की स्थापित क्षमता 91 गीगावाट से अधिक है। एनटीपीसी ने 2032 तक 60 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही कंपनी न्यूक्लियर पावर, बैटरी एनर्जी स्टोरेज, कार्बन कैप्चर और ग्रीन केमिकल्स जैसी नई तकनीकों में भी निवेश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *