एनटीपीसी बाढ़ में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

Spread the love

बाढ़ / एनटीपीसी बाढ़ में  29 से 30 अगस्त 2026 तक राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन खेल, स्वास्थ्य और एकता की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एनटीपीसी स्पोर्ट्स काउंसिल, बाढ़ के तत्वावधान में किया गया। समारोह के दौरान विभिन्न आयु वर्गों के लिए दौड़, मनोरंजक खेल, महिलाओं की 100 मीटर दौड़ तथा क्विज प्रतियोगिता सहित विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। कर्मचारियों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में  सी. सत्य रामा कृष्ण, कार्यकारी निदेशक, बाढ़ एवं श्रीमती सी. वी. एल. अनुराधा, अध्यक्षा, मंदाकिनी क्लब सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंतिम दिन 30 अगस्त को “संडे ऑन साइकिल” के अंतर्गत साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। साइक्लोथॉन से पूर्व प्रतिभागियों ने स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने तथा खेल भावना को बढ़ावा देने की शपथ ली। इसके पश्चात प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक साइक्लोथॉन में भाग लिया।समारोह के समापन पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन फिट इंडिया अभियान के “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” के संदेश को आगे बढ़ाते हुए लोगों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने वाला रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *