एनटीपीसी नबीनगर मे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाई गयी हरियाली तीज

Spread the love

औरंगाबाद । एनटीपीसी नबीनगर के स्वरा महिला संघ की ओर से हरियाली तीज के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संघ की अध्यक्ष श्रीमती आरती बेहेरा, उपाध्यक्ष डॉ. संगीता शर्मा एवं संघ की वरिष्ठ सदस्यों के नेतृत्व में किया गया। तीज समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संगिनी महिला संघ की उपाध्यक्षा श्रीमती कविता राजकुमार एवं अन्य सदस्यों ने शिरकत की। कार्यक्रम को विशेष एवं मनमोहक बनाने के लिए स्वरा महिला संघ की सदस्यों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें शिव स्तुति. कजरी नृत्य एवं संगीत के साथ-साथ विभिन्न रोमांचक खेल भी शामिल रहे।

उत्सव का मुख्य आकर्षण ‘तीज सुंदरी’ का चयन रहा, जिसमें सुश्री हर्षिता उपाध्याय ने यह खिताब अपने नाम किया। वहीं, प्रथम उपविजेता सुश्री मीनाक्षी झा तथा द्वितीय उपविजेता सुश्री संचिता नाथ रहीं। कार्यक्रम में एनटीपीसी की महिलाओं ने बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया। गौरतलब है कि स्वरा महिला संघ एक प्रतिष्ठित कल्याणकारी संस्था है, जिसमें एनटीपीसी के कर्मचारियों की पत्नियां एवं महिला कर्मचारी सदस्य के रूप में शामिल हैं। यह संघ नियमित रूप से आसपास के गांवों में विभिन्न सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों एवं आयोजनों का विधिवत संचालन करता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *