अहरौरा, मिर्जापुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के अहरौरा चकिया रोड पर स्थित मदारपुर गांव के पास मंगलवार की शाम को दो बाइको में आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार अहरौरा चकिया रोड पर स्थित मदारपुर गांव के पास दो बाइको में आमने सामने हुई टक्कर में शैलेन्द्र कुमार चौहान 30 वर्ष पुत्र गब्बर चौहान निवासी मोहरिया खुर्द थाना मांडा प्रयागराज दूसरा बाइक सवार देव कुमार 45 वर्ष पुत्र रामनरेश निवासी बाराडीह थाना अहरौरा मिर्जापुर घायल हो गए।
स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पी आर वी पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा आई। पी आर वी के अजय कुमार ने बताया की दोनों घायलों की गंभीर स्थिति होने के कारण ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
