सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल के विंध्य क्लब द्वारा ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में कुल 20 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं भारत गौरव की भावना से प्रेरित आकर्षक रंगोलियां तैयार कीं।प्रतिभागियों ने पारंपरिक कला एवं आधुनिक रचनात्मक अभिव्यक्ति का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करते हुए आयोजन स्थल को रंगों से सजा दिया। प्रतियोगिता का निर्णयन सुहासिनी संघ की पदाधिकारियों द्वारा किया गया, जिसमें पद्मालया होता, अध्यक्षा (सुहासिनी संघ), उमा सुरेश, उपाध्यक्ष(सुहासिनी संघ) तथा शिल्पा कोहली, महासचिव शामिल रहीं। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता, कलात्मक कौशल एवं विषय की सार्थक अभिव्यक्ति की सराहना की तथा सभी प्रतिभागियों के उत्साह एवं प्रयासों की प्रशंसा की। रंगों और कला से सजे इस आयोजन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति, रचनात्मकता एवं सामुदायिक सहभागिता का सुंदर संदेश दिया। ‘हर घर तिरंगा’ की भावना को साकार करती यह रंगोली प्रतियोगिता विंध्य क्लब के स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण रही।
विंध्य क्लब द्वारा ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
