सरकार जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है- हंसराज विश्वकर्मा 

Spread the love

सीएम योगी द्वारा महायोगी गुरू गोरखनाथ की पावन धरा गोरखपुर में प्रान्तीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ लाइव स्ट्रीमिंग

प्रान्तीय रक्षक दल के जवानों को मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना के लाभ का हुआ शुभारम्भ

वाराणसी। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा योगीराज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रामगढ़ताल, गोरखपुर में प्रान्तीय रक्षक दल के जवानों का आयोजित सम्मेलन का लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम सर्किट हाउस में आयोजित किया गया। उक्त असवर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रान्तीय रक्षक दल के जवानों को मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना के लाभ का शुभारम्भ के साथ ही रू 23 करोड़ से लखनऊ स्थित ग्राम-परवर पश्चिम, सरोजनी नगर लखनऊ में बहुमंजिला पी0आर0डी0 बैरक का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर पीआरडी स्वयंसेवकों के दैनिक ड्यूटी भत्ता में बढ़ोत्तरी करते हुए रू 500 से बढ़ाकर रू 600 किया गया। उपरोक्त योजना से प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए उनके दैनिक मानदेय में वृद्धि एवं कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ की घोषणा से प्रदेश के हजारों पीआरडी जवानों को सीधा आर्थिक लाभ एवं स्वास्थ्य सुविधा मिलेगा।

सर्किट हाउस में उक्त लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप से प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूनम मौर्या अध्यक्ष जिला पंचायत, त्रिभूवन राम विधायक विधान सभा-अजगरा एवं अदिति पटेल, प्रतिनिधि विधायक विधान सभा-सेवापुरी तथा जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार उपस्थित रहें। मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पीआरडी जवान कानून- व्यवस्था बनाए रखने और विभिन्न आयोजनों में निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं देते हैं। उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। सरकार जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नीतीश कुमार राय, जिला युवा कल्याण अधिकारी, विवेक सिंह, वीरेंद्र कुमार, रागिनी सिंह, रीना यादव, क्षेत्रीय कल्याण अधिकारी, वीरेंद्र प्रताप सिंह लेखाकार द्वारा कार्यक्रम में सराहनी सहयोग किया गया। अंत में नीतीश कुमार राय, जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *