राष्ट्रीय सनातन संघ ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, दिया राष्ट्र एकता का संदेश

Spread the love

वाराणसी। राष्ट्रीय सनातन संघ की जिला इकाई द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के जनसंपर्क कार्यालय, आजमगढ़ रोड से सथवां रोड पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय एवं प्रदेश अध्यक्ष नागेश्वर सिंह के कर-कमलों द्वारा किया गया। इसके पश्चात गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, गणेश पूजन एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल प्रभारी प्रदीप पांडेय ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब हर घर में सनातन संस्कार होंगे, जातिवाद समाप्त होगा और सभी शिक्षित होकर कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे तभी भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा और सनातन की स्थापना होगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय ने कहा कि वे चाहते हैं कि देश से जातिवाद समाप्त हो और सभी लोग सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करें। प्रदेश प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर चौबे ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश के 18 मंडल एवं 75 जिलों में कार्यकारिणी का गठन पूर्ण कर संगठन को तहसील, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर तक विस्तारित किया जाएगा, ताकि सनातन संस्कार और संस्कृति को घर-घर तक पहुंचाया जा सके।

प्रदेश अध्यक्ष नागेश्वर सिंह ने कहा कि देश तभी स्वतंत्र और समृद्ध बनेगा जब सभी शिक्षित, रोजगारयुक्त और अपने धर्म के प्रति जागरूक होंगे। तभी भारत विश्व गुरु के रूप में स्थापित हो सकेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश चतुर्वेदी, जिला प्रभारी शिवपूजन सिंह, नगर अध्यक्ष अवधेश सिंह, नगर प्रभारी राजेश त्रिपाठी, जिला सचिव घनश्याम पांडे, मंडल उपाध्यक्ष मृत्युंजय पांडे, मंडल सचिव उदय प्रताप सिंह ‘मुन्ना’, बलुआ ग्राम अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, हर्ष सिंह, वकील यादव, विनोद चौबे सहित राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल, जिला एवं नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *