पीवीयूएनएल में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

पतरातू, । पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) में 80वां स्वतंत्रता दिवस टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह में पीवीयूएनएल के CEO  ए.के. सहगल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। CISF, DAV विद्यालय के विद्यार्थियों एवं DGR समूह ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। इस अवसर पर CEO ने पीवीयूएनएल की उपलब्धियों, तकनीकी प्रगति, CSR एवं सामुदायिक विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए टीम को बधाई दी। DAV स्कूल, बाल भवन एवं सृजन के विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

समारोह में उत्कृष्ट कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को CEO Meritorious Awards, Safety Awards, Health Champion, मेधा प्रतियोगिता तथा उत्कर्ष मेरिट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सामाजिक सरोकार के तहत वरिष्ठ नागरिकों को वॉकिंग स्टिक और जरूरतमंदों को ट्राईसाइकिल वितरित की गई। इसके बाद टाउनशिप में मल्टीपरपज हॉल एवं बैडमिंटन हॉल का उद्घाटन किया गया। समारोह में पीवीयूएनएल के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *