बीआरबीसीएल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

औरंगाबाद। बीआरबीसीएल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य अतिथि एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी  एजे राजकुमार ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और संस्थान की प्रगति में कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। समारोह में बाल भवन, बाल भारती पब्लिक स्कूल और संगिनी लेडीज क्लब के सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सीआईएसएफ जवानों के प्रदर्शन ने समारोह में जोश भर दिया।

संगिनी लेडीज क्लब ने बालिका सशक्तीकरण अभियान के तहत चयनित बच्चियों को किताबें, नोटबुक, स्कूल बैग व जूते वितरित किए। वहीं, बीआरबीसीएल की CSR योजना के तहत प्रभावित गांवों की 90 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन और ओवन प्रदान किए गए।समारोह में बीआरबीसीएल के अधिकारी-कर्मचारी, उनके परिवारजन, सीआईएसएफ जवान, स्कूली बच्चे एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *