एनटीपीसी औरैया में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

औरैया। एनटीपीसी औरैया गैस पावर स्टेशन में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ सामूहिक राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से हुआ। परियोजना प्रमुख  शुभाशीष गुहा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान और सीआईएसएफ जवानों की सलामी के साथ परेड का निरीक्षण किया गया। अपने संबोधन में  गुहा ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण का आह्वान किया। उन्होंने परियोजना की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सीएसआर तथा अन्य उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

समारोह में विभिन्न विद्यालयों, बाल भवन एवं सीआईएसएफ की टीमों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सीआईएसएफ द्वारा जल-फव्वारे के माध्यम से प्रस्तुत तिरंगे का प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहा। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को HOP Meritorious Awards से सम्मानित किया गया। वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मेधावी विद्यार्थियों को ‘उत्कर्ष स्कॉलरशिप’ प्रदान की गई। समारोह में वरिष्ठ अधिकारी, विभागाध्यक्ष, सीआईएसएफ अधिकारी, विद्यालयों के प्राचार्य, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन तथा आलोक नगर के निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *