एनटीपीसी बाढ़ में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

बाढ़ । एनटीपीसी बाढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि एवं कार्यकारी निदेशक  सी. सत्य रामा कृष्ण ने ध्वजारोहण किया। नोट्रे डेम अकादमी के बच्चों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया, जबकि मुख्य अतिथि ने सीआईएसएफ कमांडेंट  नवीन कुमार के साथ परेड का निरीक्षण किया।

समारोह में एनटीपीसी गीत, प्रेरणादायक संबोधन, तिरंगे रंग के गुब्बारों का विमोचन एवं पुरस्कार वितरण हुआ। बाल भवन और नोट्रे डेम अकादमी के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सीआईएसएफ फायर विंग ने पानी से तिरंगे की आकृति बनाकर समारोह को आकर्षक बना दिया।वहीं, सर्विस बिल्डिंग स्टेज-2 में मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण)  हरेकृष्ण जेना ने ध्वजारोहण किया। समारोह में स्वतंत्रता, एकता और देशभक्ति का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *