एनटीपीसी फरीदाबाद में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया

Spread the love

फरीदाबाद। एनटीपीसी फरीदाबाद में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख  आशुतोष सत्पथी, विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों, यूएसएजी फाइनेंस, सीआईएसएफ कर्मियों एवं उनके परिवारों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के साथ हुआ, जिसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान हुआ। अपने संबोधन में आशुतोष सत्पथी ने भारत की आठ दशकों की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए एनटीपीसी के विजन को राष्ट्र के लक्ष्यों—आत्मनिर्भरता, नवाचार, उत्कृष्टता एवं समावेशी विकास—के साथ जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में योगदान के साथ-साथ समुदायों को सशक्त बनाना और समाज के विकास में भागीदारी करना राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इस अवसर पर बाल भवन के बच्चों तथा नवपथ स्किल डेवलपमेंट सेंटर की प्रतिभाशाली बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर भारतीय संस्कृति और महिला सशक्तिकरण की भावना को प्रदर्शित किया। उत्कृष्ट योगदान के लिए मेधावी पुरस्कार एवं हेल्थ चैंपियन पुरस्कार भी प्रदान किए गए। समारोह के अंत में तिरंगे गुब्बारों का विमोचन भारत की ऊंची उड़ान और उज्ज्वल भविष्य की आकांक्षाओं का प्रतीक बना। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *