अखंड भारत संकल्प दिवस पर विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रहित का संकल्प

Spread the love

बीजपुर, सोनभद्र। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में गुरुवार को हंस वाहिनी पब्लिक स्कूल, बीजपुर में अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद भारत माता के जयघोष से विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल काशी प्रान्त के प्रांत सह संयोजक संदीप गुप्ता, जिला मंत्री उपेंद्र प्रताप सिंह, जिला संयोजक शशिकांत एवं प्रखंड अध्यक्ष यशवंत सिंह उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अखंड भारत की संकल्पना, भारतीय संस्कृति, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, संस्कारयुक्त एवं जिम्मेदार जीवन जीने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने वक्ताओं के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और राष्ट्रहित एवं समाज हित में सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बजरंग दल के जिला सह संयोजक राजेश कांत गुर्जर, जिला मिलन केंद्र प्रमुख राजेश विश्वकर्मा, प्रखंड संयोजक मनीष यादव, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख दिनेश गुप्ता, प्रखंड सेवा प्रमुख प्रकाश केशरी, प्रखंड उपाध्यक्ष डॉ. देवकुमार, प्रखंड सह संयोजक प्रिंस गुप्ता,प्रखंड मंत्री प्रकाश चंद्र विश्वकर्मा एवं आदर्श चौबे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान हुआ। विद्यालय की प्राचार्या दुर्गावती देवी ने सभी अतिथियों,पदाधिकारियों,के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *