एनटीपीसी नबीनगर में मेधा प्रतियोगिता के क्षेत्रीय स्तर का सफल आयोजन

Spread the love

ज्ञान और प्रतिभा के उत्सव का साक्षी बना एनटीपीसी नबीनगर

नबीनगरः एनटीपीसी नबीनगर द्वारा मेधा प्रतियोगिता (पूर्वी क्षेत्र-1) के क्षेत्रीय स्तर का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र-1 के विभिन्न परियोजनाओं से चयनित उत्कृष्ट टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उ‌द्देश्य प्रतिभागियों में ज्ञान, तार्किक क्षमता, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्व-1) एल. के. बेहेरा, बीआरबीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए. जे. राजकुमार तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन), (पूर्व-1) मुख्यालय,  विल्सन अब्राहम द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अपने सम्बोधन में  एल. के. बेहेरा ने कहा की “मेधा प्रतियोगिता न केवल ज्ञान और कौशल का मंच है, बल्कि विभिन्न परियोजनाओं के बीच सहयोग, संवाद और आपसी समन्वय को भी सुदृढ़ करने का एक प्रभावी माध्यम है।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं रोचक चरणों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विशेष रूप से आयोजित बज़र राउंड एवं पावर प्ले राउंड ने प्रतियोगिता को अत्यंत रोमांचक बना दिया। प्रतियोगिता के परिणामों में सीनियर किड्स वर्ग में टीम एन.एस.पी.सी.एल विजेता रही, जबकि कर्मचारी वर्ग में टीम बाढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर किड्स वर्ग में भी टीम बाढ़ ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, वहीं मिडिल किड्स वर्ग में टीम कहलगांव ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (ओ एंड एम)  अनिल कुमार टी. सी., महाप्रबंधक (परियोजना)  राकेश शर्मा तथा महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं ए.डी.एम)  मनोरंजन पाणिग्रही, केंद्रीय औ‌द्योगिक सुरक्षा बल के उप कमांडेंट  रफाकत खान सहित स्टेशन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  ओंकार नाथ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। एनटीपीसी नबीनगर प्रतिभा संवर्धन, ज्ञान के आदान-प्रदान तथा कर्मचारियों एवं उनके परिवारों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के लिए निरंतर ऐसे आयोजनों का संचालन करता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *