एनएमएल तलईपल्ली ने कौशल विकास हेतु ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज के साथ एमओयू किया

Spread the love

घरघोड़ा, रायगढ़। एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना ने परियोजना प्रभावित गांवों के युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज (ओपीजेसीसी), पुंजीपथरा, रायगढ़ के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। समझौते पर श्री आनंद जी अग्रवाल, प्रभारी परियोजना प्रमुख एवं महाप्रबंधक (टीएस), एनएमएल तलईपल्ली तथा डॉ. आर. डी. पाटीदार, कुलपति, ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी ने दोनों संस्थानों के अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।

एमओयू के अंतर्गत परियोजना प्रभावित गांवों के युवाओं के लिए तीन माह का कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावसायिक एवं तकनीकी कौशल प्रदान किया जाएगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी तथा उन्हें बेहतर आजीविका के अवसर प्राप्त होंगे। जिला प्रशासन के सहयोग से की जा रही यह पहल एनएमएल तलईपल्ली की सामुदायिक विकास, स्थानीय युवाओं के सशक्तिकरण एवं सतत आजीविका सृजन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। परियोजना का उद्देश्य कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा क्षेत्र के समग्र सामाजिक एवं आर्थिक विकास में योगदान देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *