हिरोशिमा दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

Spread the love

6 अगस्त 1945 के जापान के हिरोशिमा में परमाणु बम के हमले से मारे गये लाखों लोगों को किया गया नमन 

सडाको के कागज के पक्षी बना कर संवेदना व्यक्त की गयी 

चौबेपुर / सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा ग्राम भंदहा कला में संचालित आशा लाइब्रेरी में हिरोशिमा दिवस के अवसर पर वर्ष 1945 में जापान के हिरोशिमा शहर पर किये गये परिमाणु हमले में मारे गये लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी । इस अवसर पर आशा ट्रस्ट कानपुर के संयोजक महेश कुमार पाण्डेय के कहा कि यह काला दिन हमें मानवता के सबसे बड़े विध्वंस की याद दिलाता है और दुनिया भर में शांति तथा परमाणु हथियारों के खात्मे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस दिन अमेरिका द्वारा जापान पर किये गये लिटिल बॉय नामक परमाणु बम के हमले में एक लाख चालीस हजार लोग मारे गये थे और कई लाख लोग विकलांग हो गये, कई पीढियां इस हादसे से प्रभावित रही, आज का दिन भविष्य में ऐसी अमानवीय त्रासदियों को रोकने के लिए एकजुट होने के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है । इस अवसर पर लाइब्रेरी की छात्राओं ने शांति की प्रतीक कागज के पक्षी बनाये और हिरोशिमा विभीषिका में हताहत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वल्लभाचार्य पाण्डेय, प्रदीप सिंह, सौरभ चन्द्र, दीन दयाल सिंह आदि की उपस्थिति रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *