अहरौरा, मिर्जापुर । स्थानीय क्षेत्र के मझवा गांव निवासी महिला फेकनी देवी उम्र 60 वर्ष पत्नी गुल्लू बुधवार को शेखवा गांव के सिवान में धान की रोपाई करने के लिए गयी थी सर्प दंश से अचेत हो गई।साथ गई महिलाओं ने फेकनी देवी के अचेत होने की जानकारी परिजनों को दी तो मौके पर पहुंचे परिजन महिला को लेकर अहरौरा स्थित एक निजी चिकित्सालय पर आए।चिकित्सक ने जांच कर बताया की महिला को सर्प काटा है और मृत घोषित किया।इसके बाद भी परिजनो को मौत पर विश्वास नहीं हुआ और वे लेकर झाड़ फूंक कराने चले गए। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की घटना के संबंध में उनके यहां कोई जानकारी नहीं है।
धान की रोपाई करने गई महिला की सर्प दंश से मौत
