एनसीएल बीना परियोजना में प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

 80 स्कूली बच्चों ने सीखा जीवन रक्षक कौशल

सिंगरौली, सोनभद्र। सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की बीना परियोजना में बुधवार को विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूक करने  और उन्हें आपातकालीन स्थितियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाने हेतु प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  कार्यक्रम के दौरान अटल चिकित्सालय, बीना की टीम ने विद्यार्थियों को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन), सड़क दुर्घटनाओं के दौरान तत्काल प्राथमिक उपचार, सर्पदंश की स्थिति में आवश्यक सावधानियां, जलने एवं गंभीर चोटों में त्वरित राहत के उपायों सहित रक्तचाप की जांच और सामान्य रोगों की पहचान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके अलावा प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर सही कदम उठाने और जीवन बचाने में प्राथमिक उपचार की भूमिका के बारे में भी बताया गया  
गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा विद्यार्थियों में प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें आवश्यक जीवन रक्षक कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से ‘बेसिक फर्स्ट-एड ट्रेनिंग 2.0’ की शुरुआत की गई है। इसके पहले चरण के तहत एनसीएल के 10 विद्यालयों के 3,200 विद्यार्थियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पहल के अंतर्गत अब तक 37 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 1807 विद्यार्थियों को जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *