उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाज निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका – डॉ ए. के. गुप्ता
डाला, सोनभद्र / अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा द्वारा डा ए के गुप्ता (रौनियार) युवा समाजसेवी एवं संस्थापक/अध्यक्ष, ऑल इंडिया रौनियार वैश्य समाज सोनभद्र उत्तर प्रदेश को नई जिम्मेदारी देते हुए उत्तर प्रदेश का राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त जाने पर रौनियार समाज के लोगों में हर्ष व्याप्त है।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ ए के गुप्ता (रौनियार) ने अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय कमेटी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, एवं समस्त पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को नई दिशा देने में उत्तर प्रदेश राज्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, ताकि समाज के लोगों को उनका हक अधिकार एवं युवाओं को सम्मान मिल सके।
श्री रौनियार ने जोर देते हुए कहा कि रौनियार समाज के लोगों का बहुत ही शोषण उत्पीड़न हो रहा है, समाज के लोगों एवं व्यवसाईयों को परेशान किया जा रहा है, समाज के लोगों की बात कही नहीं सुनी जा रही है, छोटे-छोटे मामलों में समाज के लोगों को फसाए जाने की धमकी दी जाती है जिससे समाज के लोगों में काफी भय व्याप्त है।श्री रौनियार ने कहा कि रौनियार समाज के लोगों के साथ केंद्र सरकार द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में रौनियार समाज ओबीसी में आता है और केंद्र में सामान्य है यह कैसा न्याय है.!
रौनियार समाज द्वारा केंद्र सरकार से बार-बार मांग किया जा रहा है कि राज्य में ओबीसी है तो उसको केंद्र में भी लागू किया जाए। किंतु समाज के लोगों की एक भी नहीं सुनी जा रही है। न ही समाज के लोगों को उनका हक व अधिकार मिल रहा है। बधाई संदेश देने वालों में शिव शंकर रौनियार, राम सहाई रौनियार, मनिलाल, संजय गुप्ता रौनियार, संगम लाल, सचिन गुप्ता, चंदन गुप्ता, राजू गुप्ता, श्याम बिहारी, उमाशंकर आदि लोगों ने बधाई दी।
