उत्तर मध्य रेलवे सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड प्रयागराज द्वारा वृहद पौधारोपण अभियान एवं संगोष्ठी का सफल आयोजन

Spread the love

​ प्रयागराज। पर्यावरण संरक्षण और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज 26 जुलाई को सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज द्वारा लोको कॉलोनी (दसवें मार्ग) स्थित न्यू बिल्डिंग परिसर में एक वृहद पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। ​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं उपायुक्त डॉ. सुरेंद्र नाथ, अपर मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. परवेज, डिवीजनल कमांडर (मेडिकल) डॉ. आशीष अग्रवाल और डिवीजनल कमांडर (प्रशासन) डॉ. अमित मालवीय की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

​इस अभियान के दौरान सभी अधिकारियों, विशिष्ट अतिथियों एवं ब्रिगेड सदस्यों ने सामूहिक रूप से 100 से अधिक पौधे रोपे। इन पौधों में मुख्य रूप से छायादार वृक्ष, फलदार वृक्ष और विभिन्न प्रजातियों के आकर्षक फूल वाले पौधे शामिल रहे। इस दौरान सभी ने पौधों के रोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का भी दृढ़ संकल्प लिया, ताकि ये पौधे भविष्य में हरित वातावरण के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा सकें।​ इस ​पौधारोपण अभियान के पश्चात केंद्रीय चिकित्सालय सभागार में एक विशेष संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। संगोष्ठी में अपर मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. परवेज एवं डिवीजनल कमांडर (मेडिकल) डॉ. आशीष अग्रवाल ने अपने विचार साझा करते हुए बताया कि अधिक से अधिक पौधारोपण हमारे जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है और प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर ही एक बेहतर जीवन जिया जा सकता है।

आगे यह भी कहा कि पेड़-पौधे न केवल हमारे पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता, तापमान नियंत्रण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। इसके माध्यम से आम नागरिकों से अपील की गई कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उठाए।

 कार्यक्रम का कुशल संचालन अमित कुमार मौर्य द्वारा किया गया। ​इस संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में एम्बुलेंस अधिकारी उदय चंद मौर्य, राजीव सिंह, रतन कुमार, मंडल सचिव आलोक कुमार वर्मा, कॉरपोरल अमित कुमार मौर्य, सार्जेंट विजय कुमार, पवन कुमार, राजीव कुमार दिवाकर; सदस्य तेज बहादुर यादव, मनीष कुमार, राम सजीवन पटेल सहित लगभग 50 से अधिक सदस्यों और सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपना महत्वपूर्ण और सराहनीय योगदान दिया। ​सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज ने भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *