दुद्धी (सोनभद्र)। सोनभद्र जिलाधिकारी ने जनहित एवं प्रशासनिक कार्यहित को ध्यान में रखते हुए सोनभद्र में तीन एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया हैं। सबसे अधिक चर्चा दुद्धी एसडीएम को लेकर है। अभी 8 दिन पहले ही शासन के निर्देशानुसार, रवि कुमार पासवान ने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) दुद्धी का कार्यभार ग्रहण किया था, जिन्हें मात्र 8 दिन बाद ही हटाकर ओबरा का एसडीएम बना दिया गया हैं जबकि उप जिलाधिकारी न्यायिक (एसडीएम न्यायिक) रहे अशोक कुमार गुप्ता को दुद्धी के नए एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई हैं, जिन्होंने आज दोपहर बाद दुद्धी एसडीएम का कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं।
बता दें कि एसडीएम रवि कुमार और एसडीएम अशोक गुप्ता ने एक साथ 17 जुलाई को दुद्धी तहसील में कार्यभार ग्रहण किया था।अब पुनः 25 जुलाई को जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं। एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता अयोध्या से स्थानांतरित होकर सोनभद्र में आए हैं।ये मुलरूप से कुशीनगर जिले के निवासी हैं। दुद्धी में कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि शासन की मंशानुसार हर जरूरतमंद को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि कोई भी अपनी समस्या सीधे हमसे मिलकर बता सकते हैं। क्षेत्र की समस्याओं का हर सम्भव समाधान का प्रयास किया जाएगा।
