ईवीएम, वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण संपन्न

Spread the love

  चन्दौली । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का माह जुलाई, 2026 का मासिक (बाह्य) निरीक्षण राजनीतिक दलों के साथ 23 जुलाई को संपन्न कराया गया। निरीक्षण जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, चंदौली चंद्र मोहन गर्ग द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के कार्यालय से नामित तेज प्रकाश गुप्ता, सांख्यिकीय अधिकारी की उपस्थिति में किया गया।

निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन परीक्षण किया गया। तेज प्रकाश गुप्ता द्वारा मशीनों की सुरक्षा हेतु स्थापित सीसीटीवी प्रणाली का निरीक्षण कर उसकी कार्यशीलता एवं रिकॉर्डिंग व्यवस्था का परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, प्रवेश नियंत्रण, डबल लॉक प्रणाली तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य सुरक्षा मानकों का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रख-रखाव व्यवस्था आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई। आवश्यक अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं वेयरहाउस में उपलब्ध अन्य व्यवस्थाओं का भी परीक्षण किया गया, जो संतोषजनक पाया गया।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रख-रखाव व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार, परियोजना अधिकारी बी बी सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित राजनैतिक दलों के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *