मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने किया कनहर बांध का निरीक्षण ,विधानसभा बूथ स्तर सम्मेलन में हुए शामिल

Spread the love

दुद्धी,सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री एवं सोनभद्र के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने बुधवार को दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता एवं राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी का निरीक्षण किया।  कनहर सिंचाई परियोजना के कार्यों का जायजा लिया। जन चौपाल एवं समीक्षा बैठक में शामिल हुए तथा विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित किया। प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका माल्यार्पण एवं बुके भेंट कर स्वागत किया।
प्रभारी मंत्री ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, आम जनमानस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र से संबंधित जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के मंत्रियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

दुद्धी विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कृषि मंडी परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों बूथ अध्यक्ष अपनी-अपनी टीमों के साथ भाजपा का ध्वज एवं बूथ संख्या अंकित तख्तियां लेकर उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ उसकी बूथ स्तर की संगठनात्मक शक्ति है। यदि बूथ मजबूत नहीं होगा तो कोई भी संगठन प्रभावी ढंग से कार्य नहीं कर सकता। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रवि कुमार, क्षेत्राधिकारी नवीन प्रभाकर साहनी, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, वन क्षेत्राधिकारी गर्जन राम,डॉ सरिता गौतम, डिप्टी रेंजर आलोक मिश्रा, वन निरीक्षक रमेश गुप्ता,अंगद विश्वकर्मा, श्रवण सिंह गौड़, सुषमा गौड़, मनोज मिश्रा, मनोज सिंह, दीपक शाह, रामकुमार विश्वकर्मा, बी.एन. गुप्ता, रामेश्वर राय, दिलीप पांडेय, विशाल चैरसिया, सूरज देव सेठ सहित सभी बूथ अध्यक्ष एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *