राज्य महिला आयोग की सदस्य 22 जुलाई को करेंगी पीड़ित महिलाओं की जनसुनवाई

Spread the love

  चन्दौली । जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि सदस्य राज्य महिला आयोग, उ०प्र० की अध्यक्षता में महिला जन सुनवाई कार्यकम का आयोजन 22 जुलाई को 12 बजे  पी०डब्लू०डी० गेस्ट हाउस, चन्दौली में किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें किसी भी प्रकार की पीड़ित महिलाएँ एवं बालिकाएँ पाक्सो एक्ट, लैंगिक असमानता, जमीन सम्बन्धित विवाद, घरेलू हिंसा, महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा इत्यादि से सम्बन्धित पीड़िता/महिला एवं बालिका द्वारा अपने शिकायत को स्वयं एक सादे कागज पर प्रार्थना पत्र के माध्यम से श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव सदस्य राज्य महिला आयोग, उ०प्र० के समक्ष प्रस्तुत कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *