दिशिता महिला मंडल रेनुसागर ने ग्रामीणों को वितरित किए छाते, बरसात में राहत का दिया संदेश
अनपरा, सोनभद्र। दिशिता महिला मंडल रेनुसागर के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय महुलाइनसोत में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जरुरतमंद ग्रामीणों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए छाता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के शुभारंभ में विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना जायसवाल ने मुख्य अतिथि दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह को बुके देकर एवं बैच लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की सदस्याओं ने 101 ग्रामीणों को छाते वितरित कर उन्हें बरसात के मौसम में होने वाली असुविधाओं से बचाव का संदेश दिया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह ने कहा कि वर्षा ऋतु में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को दैनिक आवागमन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में छाता वितरण जैसी जनहितकारी पहल न केवल लोगों को सुविधा प्रदान करती है, बल्कि समाज के प्रति सेवा और संवेदनशीलता का भी परिचय देती है।
कार्यक्रम में इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।छाता प्राप्त कर ग्रामीणों ने दिशिता महिला मंडल रेनुसागर के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की सचिव तूलिका श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम में दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या रीना जैन, करबी दास मिश्रा, नूतन सिंह, किरण श्रीवास्तव, बिनीता सिंह, वंदना सिंह , दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की अन्य सदस्याएँ सहित विद्यालय परिवार, ग्रामीणजन एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
