एनटीपीसी कहलगांव द्वारा सिकंदरपुर गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Spread the love

भागलपुर। एनटीपीसी कहलगांव के जीवन ज्योति अस्पताल द्वारा निगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत 18 जुलाई को सिकंदरपुर गांव, सलेमपुर सैनी पंचायत में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान एनटीपीसी अस्पताल के चिकित्सकों एवं चिकित्सा दल द्वारा ग्रामीणों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य जांच के उपरांत आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए एनटीपीसी कहलगांव के प्रति आभार व्यक्त किया। इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *