एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर’ पुरस्कार से सम्मानित हुए बीएसएल के उत्कृष्ट अधिकारी

Spread the love

बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से ‘एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड स्कीम’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बीएसएल के निदेशक प्रभारी उपस्थित थे. कार्यक्रम में संयंत्र के अधिशासी निदेशक, विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक तथा अन्य वरीय अधिकारी भी सम्मिलित हुए।

समारोह के दौरान बोकारो इस्पात संयंत्र एवं माइंस के कुल नौ अधिकारियों को उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया. पुरस्कृत होने वाले अधिकारियों में उप महाप्रबंधक (एसएमएस 2 & सीसीएस) सोवन गोस्वामी,  उप महाप्रबंधक (बीएनपीटी) श्याम उज्जवल मेडडा, सहायक महाप्रबंधक (एचएसएम)  राकेश कुमार भारद्वाज, सहायक महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट) अनमोल कुमार, वरीय प्रबन्धक (सीएमएम)  अमित कुमार,  वरीय प्रबंधक (एचआरसीएफ)  विजय कुमार, उप प्रबंधक (मानव संसाधन)  एस.के. पात्रा, उप- प्रबंधक (ईएमडी)  शुभम कौशिक और सहायक प्रबंधक (टेक्निकल सेल)  केतन अरोड़ा  शामिल हैं. निदेशक प्रभारी ने सभी पुरस्कृत अधिकारियों एवं उनके परिजनों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके द्वारा प्रदर्शित कार्य-कुशलता की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उत्कृष्टता का प्रतीक है, बल्कि यह संगठन की सामूहिक प्रगति और कार्य-संस्कृति को बेहतर बनाने के लिए एक सशक्त प्रेरणा स्रोत भी है।

विदित हो कि  एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड  का मुख्य उद्देश्य उत्पादन, उत्पादकता में वृद्धि, लागत नियंत्रण तथा नवाचार के क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित करना है। सभी पुरस्कृत अधिकारियों ने भविष्य में भी अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में इसी ऊर्जा और उत्कृष्टता के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *