धूमधाम से मनाया गया नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा का जन्मदिन

Spread the love

*प्रदेशभर से आए शुभचिंतकों, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने दी शुभकामनाएं*

*लखनऊ स्थित आवास पर दिनभर रहा बधाई देने वालों का तांता, सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं की रही बाढ़*

*गृह जनपद मऊ में 20 से अधिक स्थानों पर समर्थकों ने सामूहिक रूप से मनाया जन्मदिन   

*जनता का स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है : ए. के. शर्मा*

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए. के. शर्मा का जन्मदिवस शनिवार को पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। राजधानी लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रातःकाल से ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, प्रशंसकों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों का तांता लगा रहा। सभी ने श्री शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

दिनभर उनके आवास पर बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी रहा। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उनसे भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर अनेक लोगों ने उनके जनसेवा, विकासोन्मुख कार्यों तथा सरल एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व की प्रशंसा की। सोशल मीडिया पर भी ए. के. शर्मा के जन्मदिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। देश एवं प्रदेश के अनेक जनप्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधि संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों, शुभचिंतकों तथा समर्थकों ने विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। पूरे दिन शुभकामना संदेशों का सिलसिला जारी रहा।

श्री शर्मा के गृह जनपद मऊ में भी उनके जन्मदिवस को लेकर विशेष उत्साह रहा। जनपद के 20 से अधिक स्थानों पर उनके समर्थकों एवं प्रशंसकों ने सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मोत्सव मनाया। कई स्थानों पर गरीबों को फल एवं मिठाइयों का वितरण किया गया तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

जन्मदिवस पर मिले अपार स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं से अभिभूत ए. के. शर्मा ने सभी शुभचिंतकों, समर्थकों एवं प्रदेशवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का प्रेम, विश्वास और स्नेह ही उनके सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी और शक्ति है। यही अपनापन उन्हें निरंतर अधिक समर्पण, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ समाज एवं प्रदेश की सेवा करने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ प्रदेश के विकास तथा जनकल्याण के कार्यों में निरंतर जुटे रहेंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *