केशब चंद्र सिंहा राय ने एनटीपीसी खरगोन के परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

Spread the love

खरगोन ।केशब चंद्र सिंहा राय, मुख्य महाप्रबंधक, ने एनटीपीसी खरगोन सुपर ताप विद्युत परियोजना के परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। विद्युत क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक के समृद्ध अनुभव से परिपूर्ण श्री रॉय ने अपने करियर की शुरुआत एनटीपीसी में कार्यकारी प्रशिक्षु (Executive Trainee) के रूप में की। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठन की विभिन्न परियोजनाओं एवं प्रतिष्ठानों पर अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

एनटीपीसी में उनकी पेशेवर यात्रा की शुरुआत ऊंचाहार परियोजना से हुई, सन 1996 में, जहाँ उन्होंने प्रारंभिक वर्षों में कंट्रोल एवं इंस्ट्रूमेंटेशन (सी एंड आई) अनुरक्षण विभाग में कार्य किया। इसके उपरांत उन्होंने रिहंद परियोजना में सी एंड आई अनुरक्षण एवं परिचालन (ऑपरेशन) दोनों क्षेत्रों में व्यापक अनुभव अर्जित किया। बाद में रामागुंडम परियोजना में परिचालन विभाग में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान कीं। वर्तमान दायित्व ग्रहण करने से पूर्व वे एनटीपीसी लारा में मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) के रूप में कार्यरत थे, जहाँ उन्होंने संयंत्र के परिचालन प्रदर्शन को सुदृढ़ बनाने तथा उत्कृष्टता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संयंत्र परिचालन, अनुरक्षण तथा एनटीपीसी की विभिन्न परियोजनाओं में नेतृत्व का व्यापक अनुभव रखने वाले  केशब चंद्र सिंघा रॉय अपने साथ तकनीकी विशेषज्ञता, दूरदर्शी नेतृत्व और समृद्ध प्रशासनिक अनुभव लेकर एनटीपीसी खरगोन से जुड़े हैं। केशब चंद्र सिंहा राय के नेतृत्व में एनटीपीसी खरगोन परिचालन उत्कृष्टता को और अधिक सुदृढ़ करने, सतत विकास एवं पर्यावरणीय पहलों को नई गति देने तथा सामुदायिक विकास एवं संगठनात्मक प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त बनाने के लिए तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *