केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी से सीएमडी बीसीसीएल ने की औपचारिक भेंट

Spread the love

कोयला उत्पादन, प्रेषण एवं परिचालन संबंधी विषयों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री ने दिए आवश्यक निर्देश।

धनबाद।केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी से सीएमडी बीसीसीएल, मनोज कुमार अग्रवाल ने आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान माननीय मंत्री और सीएमडी के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान झरिया मास्टर प्लान (JMP) की प्रगति, कोयला उत्पादन, कोयला प्रेषण (डिस्पैच), परिवहन व्यवस्था तथा बीसीसीएल के परिचालन एवं व्यावसायिक प्रदर्शन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
अग्रवाल ने मंत्री को झरिया मास्टर प्लान (जेएमपी) के अंतर्गत परियोजना प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की वर्तमान प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने पुनर्वास प्रक्रिया में की जा रही विभिन्न पहलों के साथ-साथ परियोजना प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों के लिए आय एवं आजीविका सृजन के उद्देश्य से बीसीसीएल द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की भी जानकारी दी।
भेंटवार्ता के दौरान बीसीसीएल की प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति, कोयला उत्पादन एवं आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, परिचालन संबंधी चुनौतियों के समयबद्ध समाधान तथा कंपनी के समग्र प्रदर्शन को और बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं तथा भावी रणनीतियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
माननीय मंत्री ने इस दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अपने विचार साझा किए। यह बैठक बीसीसीएल के परिचालन प्रदर्शन को और सुदृढ़ बनाने, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन तथा कंपनी की दीर्घकालिक विकास रणनीति के विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक एवं रचनात्मक संवाद के रूप में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *