चन्दौली में सजेगा ‘तेजस वर्कशॉप’ का मंच, स्टार्टअप और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

Spread the love

चन्दौली। जनपद के नवाचारी युवाओं, स्टार्टअप्स और पारंपरिक उत्पादकों को एक बड़ा मंच मिलने जा रहा है। भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) की स्टार्टअप पहल के अंतर्गत *04 जुलाई, 2026* को राजकीय आई०टी०आई० रेवसा, चन्दौली में *’तेजस वर्कशॉप’* का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

जिला सेवा योजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य चन्दौली जनपद के हुनरमंद युवाओं, विभिन्न उत्पादकों, स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और नए स्टार्टअप्स को *अटल इनक्यूबेशन सेंटर* से जोड़ना है। इसके माध्यम से जिले में उद्यमिता संवर्धन का विकास कर एक मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम (पारिस्थितिकीय तंत्र) तैयार किया जाएगा।

कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा गूगल फॉर्म लिंक और क्यूआर (QR) स्कैनर जारी किया गया है। यह पंजीकरण माध्यम कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ विभिन्न सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि युवाओं को रजिस्ट्रेशन में कोई परेशानी न हो।

वर्कशॉप में प्रतिभाग करने वाले सभी नवोन्मेषी युवाओं और उद्यमियों को सुबह *10:00 बजे* हर हाल में कार्यक्रम स्थल (राजकीय आई०टी०आई० रेवसा) पर पहुँचना सुनिश्चित करना होगा, ताकि समय से सत्र की शुरुआत की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *