जून 2026 में प्रयागराज मंडल ने वाणिज्यिक आय के नए कीर्तिमान स्थापित किए

Spread the love

 ₹258.38 करोड़ की कुल वाणिज्य आय, लक्ष्य से 6.94% अधिक* 

प्रयागराज।  मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, हरिमोहन के निर्देशन में प्रयागराज मंडल यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ राजस्व वृद्धि के लिए निरंतर प्रभावी वाणिज्यिक अभियान संचालित कर रहा है। यात्रियों को बेहतर भोजन, शुद्ध पेयजल एवं स्वच्छ शौचालय जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराने के साथ टिकट रहित एवं अनियमित यात्रा पर नियंत्रण हेतु स्टेशनों एवं ट्रेनों में नियमित सघन टिकट जांच अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे ने जून 2026 में वाणिज्यिक आय के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए ₹258.38 करोड़ की कुल वाणिज्यिक आय अर्जित की। यह जून 2025 में प्राप्त ₹221.26 करोड़ की आय की तुलना में 16.78 प्रतिशत अधिक है। मंडल ने निर्धारित ₹241.61 करोड़ के लक्ष्य को भी 6.94 प्रतिशत से पार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

यह उपलब्धि प्रभावी राजस्व प्रबंधन, माल ढुलाई में निरंतर वृद्धि, सुदृढ़ टिकट जांच व्यवस्था, गैर-किराया आय के स्रोतों के विस्तार तथा यात्रियों को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए किए गए सतत प्रयासों का प्रतिफल है। मंडल द्वारा अपनाई गई योजनाबद्ध कार्यप्रणाली और विभिन्न वाणिज्यिक पहलों ने आय में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित की है।

प्रयागराज मंडल भविष्य में भी यात्री सुविधाओं के निरंतर उन्नयन, व्यापारिक अवसरों के विस्तार, आधुनिक वाणिज्यिक प्रबंधन तथा राजस्व संवर्धन के लिए इसी प्रकार प्रभावी प्रयास करता रहेगा, ताकि यात्रियों को उत्कृष्ट सेवाएँ उपलब्ध कराने के साथ भारतीय रेल की आय में भी निरंतर वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *