चन्दौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल द्वारा चकिया काशी राज माध्यमिक विद्यालय परिसर तथा नौगढ़ में आई टी आई कॉलेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण कर दिए निर्देश।
चकिया में कराए जा रहे काशी राज माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान मौके पर टेस्ट लैब स्थापित ना होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुवे मौके पर टेस्ट लैब स्थापित करने के निर्देश देते हुवे कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये मैन पावर बढ़ाते हुवे निर्माण कार्य में तेजी लाये ताकि कार्य समय सीमा में पूर्ण हो जाय। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाले रा-मटेरियल में किसी भी प्रकार की अनियमिता नहीं होनी चाहिए।जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को दो दिन के भीतर अब तक की कराई गई जाँच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नौगढ़ आई टी आई कॉलेज के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अभी जो छोटे छोटे कार्य बच गए है उसको जल्द ही पूर्ण कर हैंड ओवर की प्रक्रिया प्रचलित करा ली जाए।
