घोरावल (सोनभद्र): प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की स्थायी पात्रता सूची बनाये जाने हेतु ग्राम सभा की बैठक घोरावल ब्लॉक के ग्राम पंचायत तेंदुहार में शुक्रवार को हुई। बैठक नोडल-अवर अभियन्ता (आरईडी), ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश गिरी की उपस्थिति में हुई। जिसमें सर्वेक्षित लाभार्थियों की संख्या-137 बताई गई। खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि बीते 17 जून से 19 जून तक कुल 25 ग्राम पंचायतों में बैठक कराई जा चुकी है। जिसमें ग्राम पंचायत तेन्दुहार, मुसहां, बर्दियां, नौगवा नन्दलाल, लोहाण्डी, बर, शिवद्वार, केवटा, ओबराडीह, दीवा, मुसरधारा समेत 25 गांव हैं। अभी शेष ग्राम पंचायतों में भी आवास प्लस सर्वेक्षण की स्थायी पात्रता सूची सभी ग्राम पंचायतों में दिनांक-30.06.2026 तक बनाई जाएगी। बताया कि ये बैठकें स्थायी पात्रता सूची तैयार करने के लिए हुईं ताकि सही लाभार्थियों को आवास मिल सके।
प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची के लिए तेंदुहार में बैठक
