चन्दौली। भारत सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून 2026 तक संचालित समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद चंदौली में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आई टी आई परिसर, रेवसा में 17 से 20 जून 2026 तक विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी एवं स्टॉल भी लगाए गए।इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा एलईडी वैन के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों का प्रसारण भी दिखाया जा रहा है साथ ही सांस्कृतिक विभाग द्वारा नामित कलाकार मंगल यादव द्वारा गीत के माध्यम से जनजागरुकता फैलाते हुवे लोगों में सरकार द्वारा संचाली जन कल्याण कारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह जिला प्रोवेशन अधिकारी प्रभात कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
आई टी आई रेवसा परिसर में विकास प्रदर्शनी के दौरान लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया
