18 जून को श्रमिकों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा ज्ञापन

Spread the love

सोनभद्र, । भारतीय मजदूर संघ, सोनभद्र द्वारा 18 जून को श्रमिकों, कर्मचारियों एवं असंगठित क्षेत्र के कामगारों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। जिला मंत्री एल. पी. शुक्ल ने बताया कि ज्ञापन में आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को लागू करने, न्यूनतम वेतन में वृद्धि, पुरानी पेंशन बहाली, संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा, रिक्त पदों पर भर्ती तथा आशा, आंगनबाड़ी, एनएचएम एवं सफाई कर्मचारियों सहित विभिन्न श्रमिक वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्रमिक हितों के समर्थन में अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *