अल्ट्राटेक सीमेंट की पहल:डाला में ग्रामीण युवाओं के लिए 3 माह का निःशुल्क बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू

Spread the love

डाला।अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, डाला सीमेंट वर्क्स ने अपने CSR कार्यक्रम *’सतत् आजीविका’* के अंतर्गत डाला स्थित स्किल ट्रेनिंग सेंटर में ग्रामीण युवाओं के लिए 3 माह के बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को डिजिटल युग के लिए तैयार कर उनके कौशल विकास को गति देना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ संदीप हिवरेकर, ईकाई प्रमुख के दिशा-निर्देशन में किया गया । पीयूष शुक्ला, विभागाध्यक्ष एडमिन ,लखन त्रिवेदी ई.आर प्रमुख एवं विजयालक्ष्मी शुक्ला ,एचआर प्रमुख के द्वारा रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर पीयूष शुक्ला, विभागाध्यक्ष एडमिन ने कहा,आज के तकनीकी युग में डिजिटल साक्षरता हर युवा के लिए अनिवार्य है। यह प्रशिक्षण उन्हें आत्मनिर्भर बनने और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने में मदद करेगा। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दीं।

लखन त्रिवेदी, विभागाध्यक्ष ई.आर ने कंप्यूटर प्रशिक्षण को समय की मांग बताते हुए कहा कि यह कोर्स युवाओं को व्यावहारिक ज्ञान देकर उन्हें स्वरोजगार और नौकरी दोनों के लिए सक्षम बनाएगा।

विजया लक्ष्मी शुक्ला, विभागाध्यक्ष एच.आर ने इस अवसर पर संबोधन में कहा कि केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। हमारा फोकस तकनीकी कौशल के साथ-साथ व्यवहारिक प्रशिक्षण पर है, ताकि युवा वास्तविक कार्यस्थल की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।

CSR प्रमुख निशा तिर्की ने जानकारी देते हुए बताया कि अल्ट्राटेक सीमेंट ‘सतत् आजीविका’ के तहत प्रतिवर्ष ग्रामीण युवाओं के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चलाता है। यह 3 माह का कंप्यूटर प्रशिक्षण विशेष रूप से डिजिटल रूप से ग्रामीण युवाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है। हमें विश्वास है कि यह कोर्स उनके कौशल विकास का मजबूत आधार बनेगा। अल्ट्राटेक भविष्य में भी ग्रामीण समुदाय के उत्थान के लिए ऐसे प्रयास जारी रखेगी ।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में रोहित कुमार श्रीवास्तव, ऑफिसर CSR की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान एम.एस. ऑफिस, इंटरनेट का उपयोग और बेसिक कंप्यूटर ऑपरेशन सिखाए जाएंगे।

कार्यक्रम में ओम प्रकाश , रितेश एवं अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे

अल्ट्राटेक सीमेंट की यह पहल ग्रामीण युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *