प्रयागराज । उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय, प्रयागराज की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 05.06.2026 (शुक्रवार) को अध्यक्षा श्रीमती हिमा चौहान सिंह महोदया द्वारा रेलगाँव कालोनी, सूबेदारगंज (लॉन टेनिस कोर्ट के निकट) में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया। इस मौके पर संगठन की कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर संगठन की अध्यक्षा महोदया द्वारा संदेश दिया गया कि पेड़ ऑक्सीजन का सबसे प्रमुख स्रोत हैं, जो हमें जीवन की मूलभूत आवश्यकता प्रदान करता है। पेड़ लगाने से न केवल हरियाली बढ़ती है, बल्कि यह जैव विविधता को भी संरक्षित करता है। इस अवसर पर संगठन की सचिव श्रीमती साधना कुमार, श्रीमती सुप्रिया सिन्हा, श्रीमती श्रुति सचान, श्रीमती संगीता द्विवेदी, श्रीमती रेणु पोनिया, श्रीमती राखी द्विवेदी, श्रीमती चारू गुप्ता, श्रीमती आयुषी भटनागर, श्रीमती डा. मंजू लता हांडू, श्रीमती भावना सिंह, श्रीमती युसरा यूसुफ एवं श्रीमती सोफिया भी उपस्थित रहीं।
