फरीदाबाद ।, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनटीपीसी फरीदाबाद में जागरूकता रैली एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। परियोजना प्रमुख अशुतोष सतपथी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रतीक अग्रवाल, आईपीएस (डीसीपी, बल्लभगढ़), श्रीमती अंजलि श्रोत्रिया, आईएएस (एडीसी, फरीदाबाद), सुश्री उत्तम, आईपीएस (डीसीपी, एनआईटी), जलकर उइके, आईएफएस (डीएफओ, फरीदाबाद), श्रीमती शिष्ट्या गोयल अग्रवाल एवं श्रीमती भूमिका ठाकुर (अधिवक्ता) ने सहभागिता की एवं वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया ।

इस अवसर पर एनटीपीसी फरीदाबाद में चार सप्ताह कार्यशाल में हग लेने वाली नन्ही GEM-2026 की बालिकाओ, विभागीय प्रमुख फरीदाबाद , कर्मचारियों, सुकृति महिला संघ के सदस्यों ने पौधों के साथ “GEM 26” मानव श्रृंखला बनाकर पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया। कर्मचारियों, सीआईएसएफ कर्मियों, सुकृति महिला संघ एवं अंकुरम बाल भवन के बच्चों ने वृक्षारोपण कर हरित एवं सतत भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।
:::
