मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने आम जनता से वृक्ष लगाने की अपील की
चन्दौली। विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून के अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती साधना सिंह व दर्शना सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में फलदार आम का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी सहित कई अधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने वृक्षारोपड़ करते हुए जनपदवासियों से अधिक से अधिक वृक्षों को रोपित करने की अपील करते हुए कहा की पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ-साथ स्वस्थ रहने के लिए हमारे जीवन में वृक्षों का अमूल्य योगदान है। जीवन को सुरक्षित रखने के लिए हम सब अधिक से अधिक पेड़ लगाये और उसकी देखभाल भी करें। उन्होंने कहा कि जनपद में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं स्वच्छ व समृद्ध पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु इस वर्ष की थीम एक पेड़ मां के नाम पर सभी वृक्षारोपण करें और अन्य लोगों को भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु जागरूक करें तथा पर्यावरण के महत्व को भी बताएं।
उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल छाया या फल ही नहीं देते, बल्कि ये हमारे जीवन के लिए प्राणवायु प्रदान करते हैं। मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने बताया कि जिले भर में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, और प्रशासन का उद्देश्य है कि इसमें अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित हो। इस दौरान प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं व प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिव शंकर द्वारा फलदार पौधे लगाए गए।
