सीबीसीएमपी द्वारा बिरहोर टोला में आवास नवीनीकरण कार्य एवं बाल उद्यान का उद्घाटन

Spread the love

हजारीबाग। सामुदायिक विकास एवं जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख  धनंजय श्रीखंडे के नेतृत्व में बिरहोर टोला में लंबे समय से प्रतीक्षित आवास नवीनीकरण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विकसित किए गए नए बाल उद्यान का भी औपचारिक उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में केरेडारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, केरेडारी प्रखंड प्रमुख श्रीमती सुनीता देवी तथा चट्टी बरियातु ग्राम पंचायत के मुखिया श्री झरीलाल महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्थानीय समुदाय के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर सीबीसीएमपी के सभी विभागाध्यक्षों  एवं वरिष्ठ अधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्थानीय समुदाय के समग्र विकास तथा कल्याण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

कम्यूनिटी डेव्लपमेंट एवं कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व  के अंतर्गत संचालित इस परियोजना से बिरहोर टोला के निवासियों को बेहतर आवासीय सुविधाएँ प्राप्त होंगी। वहीं नव-निर्मित बाल उद्यान बच्चों को खेल-कूद एवं मनोरंजन के लिए एक सुरक्षित और आकर्षक वातावरण उपलब्ध कराएगा। यह पहल स्थानीय समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के प्रति सीबीसीएमपी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा क्षेत्र के समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *