रेणुकूट, सोनभद्र। अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर व्यापक चर्चा की गई। जिला प्रभारी विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में जिला कमेटी के पुनर्गठन पर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से शिवा पार्क, रेणुकूट निवासी अनूप गुप्ता को पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके बाद जिला प्रभारी एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की सहमति से अन्य पदाधिकारियों का चयन एवं मनोनयन किया गया।
नवगठित जिला कार्यकारिणी में रमाशंकर केशरी को जिला महासचिव, डब्ल्यू प्रसाद गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, लड्डू केशरी को जिला कोषाध्यक्ष, विजय अग्रवाल को जिला संगठन मंत्री, विकास चंद गुप्ता को जिला सचिव, बबलू शाह को सह संगठन मंत्री, प्रभात मोहन गुप्ता को जिला संयोजक, गोविंद गुप्ता को जिला मीडिया प्रभारी, अनुज अग्रवाल को जिला प्रवक्ता तथा अम्बिका गुप्ता को जिला संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त टीम को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। बैठक का समापन संगठन की मजबूती एवं समाज हित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।
