दुद्धी प्रेस क्लब के कार्यक्रम में  हास्य कलाकार अभय कुमार शर्मा ने अपनी कला से समां बांध दिया

Spread the love

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी प्रेस क्लब के तत्वावधान में कस्बे के डी आर होटल में आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम में मशहूर कॉमेडी कलाकार अभय कुमार शर्मा ने ऐसी छाप छोड़ा कि दुद्धी सहित आसपास के क्षेत्रों में उनकी कॉमेडी चर्चा का विषय बन गया हैं। दुद्धी कस्बे के चट्टी-चैराहों पर मिमिक्री कलाकार की कॉमेडी खूब चर्चाओं में है और सुर्खियां भी बटोर रही हैं। बता दें कि कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण रहे मशहूर कॉमेडियन अभय कुमार शर्मा, जिन्होंने नेताओं और अभिनेताओं की आवाज में पत्रकारों के चुनौतीपूर्ण जीवन को मंच पर उतारा, जिस पर पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा।
 कार्यक्रम में विशिष्ट आकर्षण के केंद्र रहे हास्य कलाकार अभय कुमार शर्मा ने अपनी कला से समां बांध दिया। उन्होंने देश के प्रमुख राजनेताओं और फिल्मी सितारों की हूबहू आवाज (मिमिक्री) निकालकर पत्रकारों के दैनिक जीवन और उनके संघर्षों को मजाकिया अंदाज में पेश किया।उन्होंने रवीश कुमार के आवाज में समाचार भी पढ़ी।अभय शर्मा की एक के बाद एक बेहतरीन प्रस्तुतियों पर कार्यक्रम में मौजूद लोग हंसने को मजबूर हो गए और पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *