प्रयागराज । यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए और उनकी सुखद व आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 02417/02418 प्रयागराज-दादरी-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन के फेरों में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय, ठहराव, रूट और ठहराव के अनुसार ही चलेगी।
इसके साथ ही, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस ट्रेन के कंपोजीशन में भी स्थाई रूप से परिवर्तन कर अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं।
*अतिरिक्त फेरों का विवरण*:
• गाड़ी संख्या 02417 (प्रयागराज से दादरी): दिनांक 01 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन कुल 31 ट्रिप्स (फेरे) लगाएगी।
• गाड़ी संख्या 02418 (दादरी से प्रयागराज): दिनांक 02 अगस्त 2026 से 01 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन कुल 31 ट्रिप्स (फेरे) लगाएगी।
*संशोधित कोच कंपोजीशन*
रेलवे द्वारा इस ट्रेन में यात्रियों की क्षमता बढ़ाने के लिए कोचों की संख्या 18 से बढ़ाकर 20 कर दी गई है।
• पुरानी व्यवस्था (18 कोच): एसएलआर/डी-02, सामान्य 05, स्लीपर -08, थर्ड एसी-02, फर्स्ट सह सेकंड एसी (FCWAC)-01
• नई संशोधित व्यवस्था (20 कोच): एसएलआर/डी-02, सामान्य (GS)-05, स्लीपर – 09 (1 बढ़ा), थर्ड एसी 03 (1 बढ़ा), फर्स्ट सह सेकंड एसी (FCWAC)-01
*कंपोजीशन संशोधन की अवधि*:
• गाड़ी संख्या 02417 (प्रयागराज से) के लिए यह नई व्यवस्था दिनांक 29.05.2026 से 31.08.2026 तक प्रभावी रहेगी।
• गाड़ी संख्या 02418 (दादरी से) के लिए यह नई व्यवस्था दिनांक 30.05.2026 से 01.09.2026 तक प्रभावी रहेगी।
इस अतिरिक्त व्यवस्था से स्लीपर और एसी श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक बर्थ उपलब्ध होंगी, जिससे वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को कन्फर्मेशन मिलने में आसानी होगी। रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं।
