बीएसएल के परियोजना विभाग में सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

बोकारो । इस्पात संयंत्र के परियोजना विभाग में एक सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में परियोजना विभाग के वरिष्ठ अधिकारी,   इंजीनियर इन्चार्ज तथा ठेका श्रमिक उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान सभी को सर्वप्रथम सुरक्षा प्रतिज्ञा दिलाई गई तथा सभी प्रतिभागियों को टी.बी.टी. के माध्यम से बनाए गए सुरक्षा संबंधी कार्यों की जानकारी दी गई. इसके साथ ही उन्हें गर्मी से बचाव के तरीके,  हाउसकीपिंग,  ऊँचाई पर कार्य करने के दौरान सावधानियाँ, पी.पी.ई. के उपयोग एवं कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. कार्यक्रम के दौरान दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान, सुरक्षा संबंधी पहलु  तथा उनके समाधान पर भी चर्चा की गई. कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने अपने उद्बोधन में  श्रमिकों को सुरक्षित कार्य संस्कृति अपनाने और सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दस श्रमिकों को सुरक्षा के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए पुरस्कृत भी किया गया. पुरस्कार प्राप्त करने वाले श्रमिकों ने भी इस अवसर पर अपने सुझाव दिए और सुरक्षा, सतर्कता,  संभावित खतरों व समाधानों जैसे विषयों विचार रखे. कार्यक्रम के अंत में परियोजना विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *