GEM 2026 की छात्राओं हेतु अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में GEM 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के लिए अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को अग्नि दुर्घटनाओं के सामान्य कारणों, बचाव उपायों एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करना था।

इस अवसर पर सीआईएसएफ के फायर इंस्पेक्टर वी.एस. यादव द्वारा अग्निशामक यंत्रों के व्यावहारिक उपयोग का प्रदर्शन किया गया तथा अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सावधानियों, आपातकालीन निकासी एवं आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सीएसआर टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *